{"_id":"6591ba918fee158ebf052916","slug":"new-street-lights-not-installed-in-city-wards-old-ones-are-bad-ambala-news-c-36-1-amb1003-16156-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर के वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगी नहीं, पुरानी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर के वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगी नहीं, पुरानी खराब
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में ज्यादातर पुरानी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर निगम इन लाइटों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इससे शहर अंधेरे के आगोश में है। नगर निगम अधिकारियों ने नई स्ट्रीट लगवाने के लिए फाइल टेक्निकल स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजी हुई है। जनवरी माह में स्वीकृति आने पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा होगी।
जनवरी माह के आखिर तक नई स्ट्रीट लाइट लगने की उम्मीद है। बता दें कि नगर निगम के क्षेत्र में 26 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाई जानी हैं। इनमें 17 हजार पुराने स्ट्रीट लाइट प्वाइंट पर लगेंगी, बाकी नौ हजार लाइट निगम में आए ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जानी हैं।
वार्ड-20 पार्षद प्रीति सूद ने बताया कि पुरानी स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का ठेका हुए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक उनके वार्ड के लिए कोई टीम नहीं भेजी। वार्ड में ज्यादातर स्ट्रीट लाइट तीन से चार महीने से खराब पड़ी हैं। गांव कांवला, अमर काॅलोनी, नायाब काॅलोनी, सावन विहार, प्रीत काॅलोनी, सैनिक विहार का ज्यादातर एरिया अंधेरे में डूबा है।
विज्ञापन
जब संबंधित अधिकारी से बात की जाती है तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलता। दिवाली से पहले भी करीब छह लाख रुपये की निविदा एक महीने के लिए किसी ठेकेदार को दी थी। उसकी जांच करवाई जाए।
रात में लाइटें बंद
बीते कई महीनों से देखने में आ रहा है कि नगर निगम कर्मचारी पुरानी लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं कर रहे। ऐसे में रात में सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। पार्षद अपने वार्ड की पुरानी स्ट्रीट लाइट को लेकर निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं। अब स्थिति ऐसी है कि कोई लाइट जल रही है तो कोई काफी समय से बंद पड़ी है। रात को घने कोहरे में लाइट बंद होने से ज्यादा दिक्कत सामने आ रही है।
जनवरी माह के अंत तक शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। फाइल आने के बाद स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए निविदा होगी। इसके बाद शहर नई स्ट्रीट लाइट से चमकेगा।
-राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।
नई स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट को लेकर फाइल तकनीकी मंजूरी के लिए मुख्यालय में भेजी गई है। जहां पुरानी लाइट खराब हैं, उनको ठीक करवाया जाएगा। जेई को निर्देश दिए जाएंगे।
-एलसी चौहान, एक्सईएन, नगर निगम।