{"_id":"69669511c3850a4c67031c65","slug":"new-projects-stalled-due-to-lack-of-funds-will-be-assessed-afresh-ambala-news-c-36-1-amb1001-156315-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फंड की कमी से अटकी नई परियोजनाओं का नए सिरे से होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फंड की कमी से अटकी नई परियोजनाओं का नए सिरे से होगा आकलन
विज्ञापन
- खर्च में कटौती को लेकर कुछ परियोजनाओं को दिया जा सकता है विराम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फंड की कमी से अटकी नई परियोजनाओं का नए सिरे से आकलन किया जाएगा। खर्च में कटौती को लेकर कुछ परियोजनाओं में बदलाव किया जा सकता है। इसके मंथन के लिए नगर परिषद ने अधिशासी अभियंता सहित उनकी टीम को जिम्मेदारी सौंपी है ताकि नया प्रस्ताव तैयार किया जा सके और उन्हीं योजनाओं से संबंधित फाइलों को आगे बढ़ाया जाए जोकि जनहित से जुड़े हुए प्रमुख विकास कार्य हों।
बैठक में हुई चर्चा
मंगलवार को भी नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कार्यालय में पुन: विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उन ठेकेदारों को बुलाया गया था जोकि सोमवार को बैठक से अनुपस्थित रहे थे और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए थे। इसमें एकता विहार में डाली गई भूमिगत पाइप लाइन को लेकर पूछताछ की गई, वहीं ठेकेदार को यह भी निर्देश दिए गए कि जहां-जहां जो भी खामी है, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा पाइप की गुणवत्ता के लिए भी टीम का गठन किया गया।
बैठक में गूंजा था फंड की कमी का मुद्दा
नगर परिषद में सोमवार की बैठक के दौरान फंड की कमी का मुद्दा भी गर्माया था। इस दौरान नववर्ष पर शुरु होने वाले कार्यों से संबंधित जब ईओ ने जानकारी मांगी तो सामने आया कि विकास कार्याें के प्रस्ताव तो तैयार कर दिए गए हैं, लेकिन फंड का आकलन नहीं किया गया। इस कारण यह कार्य शुरु करवाना अब नगर परिषद के लिए भी काफी मुश्किल हो गया है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नगर परिषद की अपनी इमारत खस्ताहाल हो गई है और उसके निर्माण व रिपेयर को लेकर भी नगर परिषद के पास फंड नहीं है, बस थोड़ी-बहुत मरम्मत करवाकर ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में फंड की कमी का भी मुद्दा रहा। इसलिए नए विकास कार्याें से जुड़े प्रस्ताव को दोबारा से आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इनके निर्माण पर होने वाले खर्च में कटौती की जा सके। शुरुआत में बेहद जरूरी काम को ही सूची में शामिल किया जाएगा।
देवेंद्र नरवाल, अधिशासी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।