फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nephew attacked uncle's neck with a knife

Ambala News: भतीजे का चाचा की गर्दन पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nephew attacked uncle's neck with a knife
अंबाला। रंजिशन जलालपुर गांव में भतीजे ने अपने चाचा पर कई जगह चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सलिंद्र कुमार को सिटी नागरिक अस्पताल लाया था, जहां से दो दिन बाद चंडीगढ़-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

यह मारपीट 19 जून को हुई थी। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर भतीजे शुभम, जसवंत, गुरजीत कौर, गीता रानी, राजकुमार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नग्गल थाना पुलिस को दिए बयान में जलालपुर गांव निवासी सलिंदर कुमार ने बताया कि 19 जून की शाम को अपने घर पर था। उसी शाम उसके घर के बाहर उसका भतीजा शुभम मोबाइल पर बात करते हुए उसकी बेटी का नाम लेकर गाली दे रहा था। गाली देने का कारण पूछा तो आरोपी शुभम उसको भी गालियां देने लगा।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद शुभम वहां से चला गया। वह अपने घर के बरामदे में बैठा था और उसकी पत्नी व बेटी भी घर पर थी। शुभम अपनी माता गीता, दादी गुरजीत कौर और अपने दादा जसवंत सिंह को उसके घर के सामने ले आया। वह घर से बाहर निकाला तो उसके पिता जसवंत, चाची गुरजीत कौर व गीता रानी व चाचा राजकुमार उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। मामला शांत होने के बाद वह अपने घर में आकर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद शुभम चाकू लेकर सीधा उसके घर में घुसा और उसके ऊपर हमला बोल दिया। भतीजे शुभम ने पहले गर्दन पर चाकू से वार किया, फिर कमर व कंधे पर। इसके अलावा भी शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए। उसके शोर मचाने पर उसके परिवार वालों ने शुभम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वहां से भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से दो दिन के बाद चंडीगढ़-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed