फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Navya, Nikhil became winners in wall hanging competition

वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता में नव्या, निखिल बने विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Navya, Nikhil became winners in wall hanging competition
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल शहर में बच्चों के लिए रचनात्मक क्रियाकलाप आयोजित किए गए। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने वॉल हैंगिंग, सातवीं के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, आठवीं के विद्यार्थियों ने छाता सजावट प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता में नव्या व निखिल ने प्रथम, तनुज महाजन व मोक्ष द्वितीय, दक्ष व ईशानवी ने तृतीय और मन्नतप्रीत व जश्न ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा पोस्टर मेकिंग में मीनू व हरजोत ने प्रथम, श्रद्धा व अमनप्रीत ने द्वितीय, जैस्मिन व दीवांशु ने तृतीय और स्नेहा, सिमरनदीप व गुनसीरत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। छाता सजावट में आदित्य व अनन्या ने प्रथम, यशवी व संजना ने द्वितीय, अनुष्का व अवनी ने तृतीय पुरस्कार और हरप्रीत, खुशी व अंशिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने बताया कि बच्चों ने बड़े सुंदर ढंग से कलाकारी दिखाई। इस तरह की प्रतियोगिताएं आलस को दूर करती हैं और बच्चे अधिक मन लगाकर पढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं। मनोरंजन के साथ-साथ प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनके रचनात्मक गुणों को निखारना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed