फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Navratri fair from 30th, thousands of devotees will bow their heads

Ambala News: नवरात्र मेला 30 से, हजारों श्रद्धालु नवाएंगे शीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Navratri fair from 30th, thousands of devotees will bow their heads
मुलाना ​स्थित मां भगवती माता बाला सुंदरी मंदिर के पदा​धिकारी जानकारी देते हुए। संवाद
मुलाना। चैत्र शुक्ल पक्ष में मां भगवती के पावन नवरात्र पर मेले का आयोजन होगा। यह प्रसिद्ध मेला मां भगवती माता बाला सुंदरी मंदिर के प्रांगण में लगेगा। प्रथम पावन नवरात्रि 30 मार्च से यह मेला शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंदिर कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर पर भव्य सजावट की है।
विज्ञापन

मंदिर की मान्यता केवल मुलाना में ही नहीं बल्कि दूरदराज के राज्यों तक है। यहां यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व अन्य जगहों से लोग मां का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

ये रहेंगे कार्यक्रम
मंदिर कमेटी के सचिव अशोक राणा ने बताया कि वर्ष में दोनों नवरात्रों पर मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता बाला सुंदरी के समक्ष शीश नवाकर अपनी मन मांगी मुरादें पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पावन नवरात्र मेला 30 मार्च से आरंभ होकर 12 अप्रैल हनुमान जयंती तक जारी रहेगा। इस दौरान चार अप्रैल को सप्तमी वाले दिन मंदिर प्रांगण में हर साल की तरह हवन होगा। पांच अप्रैल को रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। वहीं छह अप्रैल को राम नवमी के पावन अवसर पर रामायण पाठ सम्पन्न होगा। मां भगवती के जागरण का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजनों का होगा आयोजन
इसमें उतर भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका प्रियंका चौधरी भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। 12 अप्रैल को पूर्णिमा पर हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। 11 अप्रैल को कुश्तियों का आयोजन होगा। इसके अलावा मेले में श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क कमरे उपलब्ध किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी सहित अन्य सुविधाओं की तैयारी भी पूर्ण की जा चुकी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर प्रांगण में 40 सीसीटीवी भी लगाए हैं।

सैकड़ों वर्ष पुराना है इतिहास
राजस्थानी भाटों के अनुसार माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना में सन 1426 में माता की पिंडी स्थापित की गई थी। माता ने सन 1425 में मुलाना के सोराज सिंह को सपने में कन्या रूप में दर्शन देकर मुलाना में मंदिर बनाने को कहा। सोराज सिंह ने 1426 में माता बाला सुंदरी की पिंडी को मंदिर बनाकर स्थापित किया। तब से माता बाला सुंदरी की कृपा मुलानावासियों पर बरस रही है।

मुलाना स्थित मां भगवती माता बाला सुंदरी मंदिर के पदाधिकारी जानकारी देते हुए। संवाद

मुलाना स्थित मां भगवती माता बाला सुंदरी मंदिर के पदाधिकारी जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed