फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Navodaya's sixth class entrance exam today

Ambala News: नवोदय की छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Navodaya's sixth class entrance exam today
अंबाला सिटी। नवोदय विद्यालय कांवला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जिले से 3091 आवेदकों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा 20 जनवरी शनिवार को जिले में बनाए 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। शिक्षा विभाग ने जिले में परीक्षा के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

हर खंड में दो स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। आवेदक अगर परीक्षा को उत्तीर्ण करता है तो उसका दाखिला मेरिट के अनुसार होगा। यह परीक्षा हर वर्ष ली जाती है। नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में 80 सीटों पर दाखिला होना है। इस परीक्षा का परिणाम जून में आएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्र पर होगी परीक्षा

खंड वन विद्यार्थी परीक्षा देंगे
सोहन डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी गेट अंबाला शहर 312

पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर 294
खंड टू
फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी 192

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट, अंबाला छावनी 212
साहा
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलहेड़ी, साहा 240

सिग्नस सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़, साहा 312
बराड़ा
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा 288

डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल बराड़ा 305
शहजादपुर
राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर 192

राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर 215

नारायणगढ़
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज रोड, नारायणगढ़ 240

राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ 282
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed