फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   National Means cum Merit Scholarship Scheme exam on 19th

Ambala News: राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा 19 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
National Means cum Merit Scholarship Scheme exam on 19th
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। यदि वह परीक्षा पास करते हैं तो उन्हें सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद हरियाणा (एससीईआरटी) की ओर से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




परीक्षा के लिए परिषद की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक परीक्षा होगी। योजना के अनुसार सिर्फ आठवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 12वीं तक पढ़ाई करने तक छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी। राजकीय स्कूलों में आठवीं कक्षा के 3388 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। योजना केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए है।
विज्ञापन


जिले में बनाए 11 केंद्र



परीक्षा केंद्रों में पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिटी, एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीबी अस्पताल के पास सिटी, सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी गेट सिटी, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक जैन कॉलेज सिटी, जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक जैन कॉलेज सिटी, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलबेड़ा रोड सिटी, केपीएके महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नदी मोहल्ला सिटी,राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीसी बाजार छावनी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बकरा मार्केट छावनी, सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल छावनी, एसडी कन्या महाविद्यालय नजदीक सुभाष पार्क छावनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लिखित परीक्षाएं होंगी आयोजित



जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि एनएमएमएसएस लिखित परीक्षा के पहला भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण का रहेगा। इसमें एक-एक अंक के 90 बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा भाग बौद्धिक योग्यता परीक्षण का होगा। इसमें भी एक-एक अंक के 90 बहु-विकल्पीय प्रश्न होंगे। इस भाग में 35 प्रश्न विज्ञान, 20 गणित और 35 सामाजिक विज्ञान के रहेंगे। 90-90 मिनट की इन परीक्षाओं में सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा के लिए कोई सीमित पाठ्यक्रम नहीं हैं, फिर भी प्रश्नों का स्तर आठवीं कक्षा के लिए होने वाले हरियाणा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed