{"_id":"61706cdb8ce29007265bb387","slug":"national-highway-jammed-in-protest-against-the-incident-on-singhu-border-ambala-news-knl87140937","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघु बॉर्डर पर हुई घटना के विरोध में किया नेशनल हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघु बॉर्डर पर हुई घटना के विरोध में किया नेशनल हाईवे जाम
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या के विरोध में युवा शक्ति दल के सदस्यों ने अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान दर्जनों युवा मानव श्रृंखला बनाकर नेशनल हाईवे पर खड़े हो गए। जाम के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। मगर, युवा उपायुक्त को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने युवाओं को आश्वासन दिया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन स्वीकार करेंगे। इसके बाद युवाओं ने जाम को खत्म किया। जाम खत्म होने के कुछ ही देर बाद नगर निगम के अधिशासी अधिकारी जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे और युवाओं से ज्ञापन लिया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस ज्ञापन को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। इस दौरान युवा शक्ति दल के सदस्यों ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर लखबीर नाम के युवक की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी। जो कि पूरी तरह से गलत है और उसके बाद न तो पंजाब और न ही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लखबीर सिंह के परिवार के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि लखबीर सिंह के परिवार को मुआवजा दिया जाए। लखबीर सिंह से जुड़े मामले की जांच को सीबीआई के माध्यम से जांच करवाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य मांगों को भी रखा।

अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संस्था सदस्य।- फोटो : Ambala

नेशनल हाईवे जाम करने के लिए बैठे संस्था सदस्य व मौजूद पुलिस।- फोटो : Ambala