फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narendra Modi's tsunami going on in the country, whatever comes out will collapse: Vij

देश में चल रही नरेंद्र मोदी की सूनामी, जो सामने आएगा धराशायी होगा : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's tsunami going on in the country, whatever comes out will collapse: Vij
अंबाला। हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा विजयी होगी, जो भी सामने आएंगे वो धराशायी हो जाएंगे। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनामी चल रही है। यह कहना है हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। वे रविवार को हिसार में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह के कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ प्रवासी पक्षी होते हैं जो मौसम के साथ अलग-अलग पेड़ों पर जाते रहते हैं, ये बहुत पुराना नियम है। राजकुमार सैनी के कांग्रेस को समर्थन के संबंध में उन्होंने कहा कि इंडी के समर्थन में खड़े को मत देखो, इनको पड़े हुए देखना चार जून को।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि ये तो नैतिकता होनी चाहिए कि जब आप (केजरीवाल) गिरफ्तार हो गए हैं तो त्याग-पत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अलग ही मिट्टी के बने हुए हैं। ये राजनीति में आने से पहले जितनी भी बातें करते थे, आज उसके विपरीत जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के संबंध में उन्होंने कहा कि वे अच्छा काम कर रहे थे और ये हाईकमान की मर्जी है कि किससे कहां काम लेना है और काम ले सकते हैं। खुद के मंत्री पद से हटाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि मंत्री रहते हुए काम कर सकते हैं। विधायक रहकर भी अच्छा काम किया जा सकता है। अब बतौर विधायक भी मैं जो कर सकूंगा, मैं करूंगा।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed