फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narayangarh sub depot will get four new buses

Ambala News: नारायणगढ़ सब डिपो को मिलेंगी चार नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh sub depot will get four new buses
बीएस 6 मानक की हरियाणा रोडवेज की नई सामान्य बस। संवाद
अंबाला। नारायणगढ़ सब डिपो को रोडवेज की बीएस 6 मानक की चार नई सामान्य बस मिलेंगी। इन बसों के सब डिपो में शामिल होने से यात्रियों को पहले से ओर भी ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारी इन बसों को शिमला, हिसार, देहरादून और दिल्ली सहित लंबे मार्ग पर संचालन करेंगे। इसके अलावा पहले से लंबे मार्ग पर संचालन कर रही पुरानी बसों को हटाकर इनकी जगह अब बीएस 6 मानक की नई बसों को लगाया जाएगा। इन नई बसों में तेल की खपत भी कम होगी और यह एवरेज भी अच्छी देगी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ सब डिपो के पास करीब 34 बसें
बता दें कि अंबाला में बीएस 6 मानक की हरियाणा रोडवेज की 10 नई सामान्य बसें आई हैं। इनमें से चार बसें नारायणगढ़ बस डिपो को मिलनी है। वर्तमान में नारायणगढ़ सब डिपो के पास करीब 34 बसें हैं। जिसमें हरियाणा रोडवेज की 31 बस है तथा तीन बस किलोमीटर स्कीम की हैं। यह सभी बसें अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, बराड़ा, शिमला, हरिद्वार, देहरादून, पंजाब, चंडीगढ़, यमुनानगर ,दिल्ली, सढौरा, शाहबाद व अन्य मार्गों पर कर रही हैं। यह बसें यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जा रही हैं। इसके साथ ही अब चार और नई बस मिलने के बाद इनकी संख्या 38 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नारायणगढ़ सब डिपो को हरियाणा रोडवेज की चार नई सामान्य बसें मिलने वाली हैं। लंबे मार्ग पर संचालन कर रही पुरानी बसों को हटाकर इन नई बसों को उनकी जगह लगा दिया जाएगा।
अशोक पुनिया, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed