{"_id":"6528590df7e23c2a07089b3a","slug":"nap-removed-encroachment-from-the-market-near-indira-park-ambala-news-c-36-1-amb1001-12098-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इंदिरा पार्क के पास मार्केट से नप ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इंदिरा पार्क के पास मार्केट से नप ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग शिकायतें नप के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह के समक्ष आई थी। उन्होंने नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार को इसकी जांच के निर्देश दिए।
जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया गया।नप सचिव राजेश कुमार ने बताया कि इंदिरा पार्क के पास मार्केट और निगार सिनेमा के पीछे गली में कुछ लोगों ने सड़क पर सामान रखकर अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ था। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पहले अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब उन्होंने सामान नहीं हटाया तो फिर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और अतिक्रमण को हटवाया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --