फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Namo Cricket League kicks off; Viking Eleven wins Group 1 match.

Ambala News: नमो क्रिकेट लीग का आगाज, ग्रुप-1 के मुकाबले में वाइकिंग इलेवन जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Namo Cricket League kicks off; Viking Eleven wins Group 1 match.
नमो क्रिकेट लीड में कृ​षि मंत्री का स्वागत करते समाजसेवी व उद्योगपति अनुभव अग्रवाल। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुलिस लाइन मैदान में रविवार देर शाम नमो क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीम की ट्रॉफी का अनावरण किया और दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में टॉस करवाकर लीग की औपचारिक शुरुआत की। मैदान में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अंबाला मंडी इलेवन और परशुराम इलेवन के बीच टॉस करवाकर किया। लीग का पहला दिन रोमांच से भरपूर रहा। ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के मुकाबले पूरे उत्साह के साथ खेले गए। ग्रुप-2 के मैच फ्लड लाइट्स की दूधिया रोशनी में हुए, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप-1 के फाइनल मुकाबले में वाइकिंग इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम फहराया।
विज्ञापन


-------------
आज से रात 9 बजे तक चलेंगे मुकाबले
लीग के संयोजक अनुभव अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट सभी का पसंदीदा खेल है और अंबाला में इसका आयोजन होना गर्व की बात है। उन्होंने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। सोमवार से रोजाना सुबह 9 से रात 9 बजे तक मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां
शुभारंभ अवसर पर पुलिस विभाग की ऑर्केस्ट्रा टीम और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्या भारती स्कूल की भांगड़ा टीम की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विशिष्ठ अतिथि एसपी अजीत सिंह शेखावत, एचएपी कमांडेंट तान्या सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed