{"_id":"6a4abeea6d26bd2011034407","slug":"names-of-several-accomplices-revealed-following-main-accused-venkat-garg-ambala-news-c-36-1-sknl1017-165816-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग के बाद कई मददगारों के नाम उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग के बाद कई मददगारों के नाम उजागर
Mon, 06 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बाला। बहुचर्चित बसपा नेता हरबिलास रज्जू माजरा हत्याकांड की जांच में पकड़े गए मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग के बाद कई मददगारों के नाम उजागर हुए है। हत्याकांड में किसी ने वेंकट गर्ग के लिए रेकी करने में मदद की तो किसी ने आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई। सीआईए-1 की टीम तीन दिन के रिमांड पर चल रहे नारायणगढ़ के जिप सदस्य वार्ड नंबर-5 रजत जंटी से रिमांड में इन मददगारों तक पहुंचने के लिए दबिश दे रही है। टीम की जांच में यूपी के रवि राठी समेत पंजाब व हरियाणा के 4 आरोपी ओर भी सामने आए है और टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे जिला परिषद पार्षद रजत जंटी को टीम सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड के दौरान टीम ने आरोपी से आई-20 कार सहित हथियार भी बरामद करने थे। इसके अलावा रजत के जरिये इस मामले में संलिप्त एक अन्य रिश्तेदार तक पहुंचना था। बता दें कि 24 जनवरी 2025 को नारायणगढ़ में हरबिलास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक 23 गिरफ्तारी हो चुकी है।
-- -- -
रजत जंटी का रिमांड सोमवार को खत्म होगा। अभी कोई ओर गिरफ्तारी नहीं है। बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
हरजिंद्र सिंह, प्रभारी सीआईए-1
-- -