फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Named Sundar Nagar... became ugly due to dirt

Ambala News: नाम सुंदर नगर... गंदगी से हुआ बदसूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Named Sundar Nagar... became ugly due to dirt
शहर में वार्ड- दो में सुंदर नगर में खाली प्लाटों में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद
लोग बोले- नगर निगम के कर्मचारी नहीं आते सफाई करने, झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर के वार्ड-दो का सुंदर नगर बदहाल है। लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी का नाम सुंदर नगर है लेकिन यह गंदगी के कारण बदसूरत हो गया है। इस वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आते। इस वजह से सड़कों पर गंदगी जमा है और सीवरेज की हालत भी खराब है। सीवरेज में लीकेज के कारण गंदा पानी खाली प्लाॅटों में जमा हो रहा है।

सुंदर नगर निवासी भोजराज ने बताया कि उनके घरों में पीने का गंदा पानी आता है। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी तो आती है, मगर सफाई के लिए निगम के कर्मचारी नहीं आते। सड़कों पर गंदगी जमा है। नालियों में मिट्टी अटी है और घास उगी है। खाली प्लाॅटों में गंदगी से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


बेसहारा गोवंश व आवारा कुत्तों की भरमार
रणजीत सिंह ने बताया कि यहां बेसहारा गोवंश दिनभर घूमते रहते हैं और आवारा कुत्तों की भरमार है। आवारा कुत्ते लोगों को काटते रहते हैं। उनके क्षेत्र में कुछ जगहों पर ही स्ट्रीट लाइट लगी है। हर जगह स्ट्रीट लाइट न लगने से कई गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। बरसाती पानी निकासी करने वाला नाला भी बंद हो गया है और बरसाती पानी कॉलोनी में ही घूमता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज लीकेज से खाली प्लाॅटों में जमा हुआ पानी
पूजा ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज लाइन डाली गई है। कई बार यह लाइन बंद होने के कारण लीक होती रहती है। इस वजह से उनके घरों के सामने खाली प्लाॅटों में गंदा पानी जमा हो गया है। गंदा पानी जमा होने से दिनभर बदबूभरा माहौल रहता है। अब गर्मी के सीजन में गंदे पानी के कारण मच्छर व मक्खियों की भरमार होगी। नगर निगम की ओर से यहां से खाली प्लाटों से गंदा पानी निकलवाया जाना चाहिए।

शहर में वार्ड- दो में सुंदर नगर में खाली प्लाटों में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

शहर में वार्ड- दो में सुंदर नगर में खाली प्लाटों में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

शहर में वार्ड- दो में सुंदर नगर में खाली प्लाटों में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

शहर में वार्ड- दो में सुंदर नगर में खाली प्लाटों में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed