{"_id":"5fece3298ebc3e3c9114b1ef","slug":"nagar-nigam-ambala-news-knl560167164","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 मेयरपद प्रत्याशियों में से 5 की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 मेयरपद प्रत्याशियों में से 5 की जमानत जब्त
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में मेयर शक्तिरानी और दूसरे स्थान पर रही भाजपा की वंदना शर्मा को छोड़कर शेष सभी मेयर पद प्रत्याशियों की जमानत राशि नहीं बच पाई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति कांग्रेस की रही। कांग्रेस के जसबीर मलौर विधानसभा चुनाव में यहां से अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे यही हाल नगर निगम चुनाव में मेयर पद प्रत्याशी मीना अग्रवाल के रहे। मीना अग्रवाल भी अपनी जमानत राशि नहीं बचा पाई।
इनकी हुई जमानत राशि जब्त
कांग्रेस की मीना अग्रवाल- कुल वोट पड़े 13797
हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट से अमीशा चावला- कुल वोट पड़े 16421
अंबाला विकास मंच से गुरमीत कौर- 5191
बसपा से जौली- कुल वोट पड़े 1919
वीना ढल आजाद- कुल वोट 377
क्या है जमानत राशि जब्त होने का फार्मूला
चुनावी नियम के अनुसार कुल डाले गए वोटों का 1/6 हिस्सा जमानत राशि बचाने के लिए लेना अनिवार्य है। अंबाला नगर निगम चुनाव में 1 लाख 5 हजार 683 वोट पड़े थे। इसमें से 16.66 प्रतिशत वोट लेने जरूरी थे जोकि कुल 17614 वोट बनते हैं। लेकिन 5 मेयर पद प्रत्याशी इतने वोट हासिल नहीं कर सके। अंबाला में महिला के लिए मेयर पद आरक्षित होने के कारण जमानत राशि 5 हजार रुपये थी जोकि जब्त हो गई।
अब तक भाजपा की दो बार हो चुकी थी जमानत राशि जब्त
अतीत पर नजर डालें तो अंबाला शहर विधानसभा चुनाव में वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस के जसबीर मलौर, को 13.7 फीसद वोट मिले थे इसीलिए उनकी जमानत राशि जब्त हो गई थी। इससे पहले वर्ष 2005 में विधानसभा चुनाव में ही वीना छिब्बड़ की जमानत राशि जब्त हो गई थी। उन्हें 11.97 प्रतिशत वोट मिले थे। अक्तूबर 2009 में भाजपा के डॉ. संजय शर्मा की जमानत जब्त हो गई थी उन्हें 9.68 प्रतिशत वोट मिले थे।