{"_id":"687996b3486ec8ccdc0950b9","slug":"nagar-kirtan-took-place-in-the-city-devotees-bowed-their-heads-at-the-feet-of-the-guru-ambala-news-c-36-1-amb1001-146225-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर में निकला नगर कीर्तन, संगत ने गुरु के चरणों में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर में निकला नगर कीर्तन, संगत ने गुरु के चरणों में नवाया शीश
Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को महान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पर आकर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में काफी संख्या में संगत शामिल हुई। संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन का खतौली, मंडौर, जग्गी गार्डन, बलदेव नगर, पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर, गुरु सिंह सभा, बरनाला, गरनाला, जनेतपुर, तोपखाना, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरहेड़ी, नगला मोड़, हंडेसरा रोड, तसींबली सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार स्वागत किया गया।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी शुरू किए गए जोकि 19 जुलाई को संपन्न किए जाएंगे।
तीन दिवसीय महान गुरमत समागम 17 से 19 जुलाई तक लगातार चलेगा। समागम में पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थे संगत को इलाहीबाणी सुनाकर निहाल करेंगे। वहीं अंबाला ही नहीं बल्कि पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी आदि से हजारों की संख्या में संगत आकर गुरु चरणों में माथा टेकेगी और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
18 जुलाई को सुबह से समागम में इलाहीबाणी के जाप होंगे। पंंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कविशरी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन व कथा सुनाकर निहाल करेंगे। इस मौके पर ज्ञानी भगत सिंह गुरदासपुर, ज्ञानी गुरमीत सिंह असंध व ज्ञानी साहिब सिंह नन्यौला वालों का कविशरी जत्था, ज्ञानी मलकीत सिंह बीए आदि संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं रात 11 से दो बजे तक रैन सबाई कीर्तन होगा। 19 जुलाई शनिवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत समागम और अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा।
इस दिन शाम 4 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। समागम में संत हरी सिंह रंधावे वाले कथावाचक, ज्ञानी शौकीन सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी भगत सिंह कविशरी गुरदासपुरी, ज्ञानी मिल्खा सिंह मौजी तरनतारन वाले संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं सुबह 11 बजे अमृत संचार होगा। स्टेज की सेवा हेडग्रंथी बाबा बूटा सिंह करेंगे। इस समागम के आयोजन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, स्टाफ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व संगत का विशेष सहयोग है। संवाद