फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   My father Jagtar ... mother burst out crying and said, she was cheated

मेरा पुत जगतार...बोल फफक-फफक कर रो पड़ी मां, बोली- दे गया धोखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
My father Jagtar ... mother burst out crying and said, she was cheated
अंबाला। पति के पार्थिव शरीर को देख विलाप करते हुए उसकी पत्नी ढांढस देते परिजन अन्य। - फोटो : Ambala
पटना के सासाराम रेलवे ट्रैक पर मिले कैप्टन जगतार सिंह के शव का सोमवार को सेना ने राजकीय सम्मान के साथ संस्कार कर अंतिम विदाई दी। फूलों से सजे ट्रक में शव को सम्मान के साथ मिल्ट्री अस्पताल से छावनी के श्याम नगर जगतार के घर लाया गया। करीब दो घंटा रखने के बाद छावनी के रामबाग में लेकर पहुंचे। जहां सेना के जवानों ने पहले शस्त्र झुकाएं रखे और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि दी। वहीं, संस्कार के दौरान हवा में 17 राउंड फायर भी किए गए। इस दौरान जैसे ही अंतिम दर्शन के लिए परिजन आगे आए तो मां, हाय मेरा पुत जगतार...बोलकर फफक-फफक कर रोने लगी और बोली कि धोखा दे गया।
विज्ञापन

इसी बीच पति के अंतिम दर्शन कर पत्नी भी गश खाकर गिर पड़ी। परिजनों ने पत्नी को संभाला। गोरखपुर एयरफोर्स में विंग कमांडर भाई बलविंद्र राज ने करीब सवा साल के दोनों जुड़वा बच्चों के हाथ लगवाकर भाई को मुखाग्नि दी। महज 40 वर्ष की उम्र में हुए इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया था।
विज्ञापन

हादसा या हत्या, परिजनों में संशय, सेना अथॉरिटी जांच में जुटी
कैप्टन जगतार देहरादून से ढाई माह पहले ही गया की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में ट्रांसफर हुए थे। एक माह पहले ही वह अपनी पत्नी और सवा साल के दो जुड़वा बच्चों को अंबाला छोड़कर गए थे। छुट्टी वाले दिन वह लापता हो गए। कैप्टन का शव ओटीए से 120 किलोमीटर दूर मिला और कार ओटीए से सात किलोमीटर जीआरपी की पार्किंग में मिली। यह सभी बातें जांच का विषय हैं कि आखिर यह हत्या है या हादसा। सेना अथॉरिटी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed