फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mustafabad will be the stoppage of four trains

Ambala News: मुस्तफाबाद होगा चार ट्रेनों का ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mustafabad will be the stoppage of four trains
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी जल्द ही खत्म होने वाली है। इस सुविधा के तहत रेलवे ने अंबाला-सहारनपुर रेलवे सेक्शन के मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर चार अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की अनुमति प्रदान कर दी है। वहीं इस संबंध में लिखित आदेश जारी करके संबंधित विभाग को तारीख निर्धारण के भी निर्देश दिए गए हैं।
ट्रेनों के ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने कई बार बराड़ा और मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक धरना प्रदर्शन भी किया था। इस कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ था जबकि परेशान यात्रियों ने अंबाला के रेल प्रबंधक से भी समस्या समाधान की गुहार लगाई थी। इसके बाद ट्रेनों को मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकने का प्रस्ताव तैयार करके रेलवे के पास भेजा गया था, जिसे सोमवार शाम को अनुमति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा ठहराव
रेलवे ने दिल्ली से अंबाला के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेन नंबर 14521 व 22 का ठहराव मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर देने का फैसला किया है जबकि ट्रेन नंबर 14681 व 82 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस भी मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। हालांकि ट्रेनों के ठहराव को लेकर तारीख की घोषणा भी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ट्रेनों का ठहराव
मौजूदा समय में मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। इसमें 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस, 04532 अंबाला कैंट-सहारनपुर मेमू, 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू, 04578 अंबाला कैंट-सहारनपुर मैमू और ट्रेन नंबर 04554 अंबाला कैंट-सहारनपुर मेमू शामिल है।

वर्जन
रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर देने का फैसला किया है। जल्द ही इसकी तारीख का निर्धारण कर दिया जाएगा और यात्रियों को जानकारी भी दी जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed