फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Muslim Welfare Society head's house attacked

Ambala News: मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी प्रधान के घर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Muslim Welfare Society head's house attacked
अंबाला। मुलाना थाना क्षेत्र के गांव ठाकुरपुरा में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान के घर पर हथियारों से लेस आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। चोटिल साबीर अली ने बताया कि मौसेरे भाई के घर बहू के साथ विवाद हो गया था। उसके घर पर समझौते ही बात चल रही थी कि इतने में कहासुनी के बाद हमला हो गया।
विज्ञापन

आधा दर्जन बदमाशों ने उसके साथ-साथ रिश्तेदार के साथ मारपीट की और बच्चों को भी मारा। तभी ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। मुलाना पुलिस ने हमलावर करेसन और असलम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में साबीर अली ने बताया कि 15 नवंबर 2022 को उसके मौसेरे भाई करेसन, उसके बेटे असलम और पत्नी नूरी पर मिलकर जबरदस्ती अपनी बहू प्रवीण को जहर देने का आरोप था। सूचना मिलने पर किसी तरह से ग्रामीण समय रहते बहू को नागरिक अस्पताल ले गए और समय रहे उपचार मिलने पर उसकी जान बची। उस समय प्रवीण के परिजन आरोपियों पर मामला दर्ज करवा रहे थे, लेकिन पंचायत में दोनों पक्षों को समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने के बाद प्रवीण अपनी ससुराल चली गई थी। 29 जून को दोबारा करेसन, उसके बेटे असलम और नूरी ने अपनी बहू को बेरहमी से मारा। जब इसके बारे में प्रवीण के परिजनों को पता चला तो वे उसके घर आए थे। दोनों पक्ष बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी असलम ने समझौते से इंकार कर दिया और बोला कि वह तो कैसे ही करेगा।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और असलम ने पहले से बुलाए अपने बदमाशों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। हथियारों से लेस होकर डराया-धमकाया। साबीर ने बताया कि वह देसी दवा देने का काम भी करता है। इसलिए कुछ लोग भी उसके पास दवा लेने के लिए आए हुए थे। उन्होंने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। इलाका पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed