फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Murder convict escapes from Ambala hospital, police arrests him within two hours

Haryana: अंबाला अस्पताल से फरार हुआ हत्या का हवालाती, दो घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Feb 2025 03:02 PM IST
सार

थाना कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि सीआईए अंबाला और यमुनानगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे में आरोपी को लाडवा से गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान राजबीर लिफ्ट मांगकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
Murder convict escapes from Ambala hospital, police arrests him within two hours
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

जगाधरी जेल से उपचार के लिए अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में लाया गया हत्या के मामले में बंद हवालाती राजबीर सोमवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, महज दो घंटे में ही पुलिस ने उसे लाडवा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कैसे हुई फरारी
राजबीर ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और लोई की बुकल लेकर फरार हो गया। सुबह 9:30 बजे जब पुलिस गारद ने उसे अस्पताल के बेड पर नहीं पाया तो हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ और पुलिस ने तुरंत पूरे परिसर में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर सामने आया कि राजबीर ने मौका पाते ही खुद को कपड़े से ढका और भाग निकला। होमगार्ड का जवान जो हार्ट सेंटर के बाहर तैनात था, वह सीसीटीवी में नजर नहीं आया, जिससे पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे पकड़ा गया आरोपी
थाना कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि सीआईए अंबाला और यमुनानगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे में आरोपी को लाडवा से गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान राजबीर लिफ्ट मांगकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। गौरतलब है कि सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को अक्सर उपचार के लिए अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल लाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed