फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   murder

मेला देखने निकले युवक की हत्या , खेतों में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
murder
शहजादपुर। भेड़ों गांव के 23 वर्षीय मुनीष कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मुनीष कलाल माजरा में गोगामाड़ी का मेला देखने के लिए घर से निकला था। पूरी रात वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लग पाया। जांच के दौरान मुनीष के सिर पर गहरे जख्म मिले। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना कर हत्या से जुड़े सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर पोस्टमार्टम के तुरंत बाद युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए डीएसपी अमित भाटिया को खुद मौके पर आना पड़ा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद ही परिजन जाम खोलने के लिए राजी हुए। इससे पहले सीन आफ क्राइम की टीम ने डॉ. जीआर जैन की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन

भेड़ों गांव के सुरता राम ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसका 23 वर्षीय भतीजा मुनीष कुमार 9 सितंबर को शाम सात बजे कलाल माजरा में गोगामाड़ी का मेला देखने के लिए गया था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। तब परिवार की ओर से उसकी तलाश की गई। फिर भी उसका कहीं भी सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह गांव के ही कुलबीर सिंह के खेतों के पास मुनीष का शव पड़ा होने की उन्हें सूचना मिली थी। देखने के बाद ही उसकी पहचान हो गई। किसी ने सिर पर गहरी चोटों के वार से उसकी हत्या की थी। मामले की भनक लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सरपंच के पति शीश पाल ने पुलिस को शव की सूचना दी। तब पुलिस ने जांच क बाद शव को पोस्टमोर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। साथ ही हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फिर परिजनों ने किया हंगामा
मुनीष के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। तत्काल गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। आनन फानन में स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी अमित भाटिया खुद मौके पर पहुंचे। रोषित परिजनों से यह भी पूछा गया कि अगर उन्हें किसी पर शक है तो इसकी जानकारी दें। हालांकि परिजनों पर किसी पर भी शक होने से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed