{"_id":"5dc71ac28ebc3e5b656c2aa0","slug":"murder-ambala-news-knl11166622","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश
विज्ञापन
अंबाला से सटे पंजाब के गांव तेपलां में घर में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला नायब कौर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने मृतक की 35 वर्षीय बहू कुलविंद्र कौर व उसके तीनों बच्चों 12 साल की अंशिका, 9 साल के जशनदीप और 6 साल की वंशिका पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। वारदात में बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी बहू कुलविंद्र और मृतक के 3 पोते-पोतियों को अंबाला शहर के जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जहां महिला की हालात गंभीर और दो बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 6 वर्षीय बच्ची वंशिका बेसुध थी। हालांकि बताया जा रहा है कि वह भी खतरे से बाहर है। शंभु पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीनों बच्चों का पिता और मृतक का बेटा व बेसुध कुलविंद्र का पति हरजिंद्र गांव से गायब है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले रिश्तेदार गिरधारी ने बताया कि पत्नी-पत्नी के बीच में कभी कभार कहासुनी होती रहती थी लेकिन कोई बड़ी बात नहीं हुई। गिरधारी ने बताया कि तीन दिन पहले बाड़े की जमीन को लेकर पड़ोसियों से काफी कहासनुी हुई थी। लेकिन बाद में बीच बचाव के कारण यह मामला शांत कर दिया गया था।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार अंबाला से सटे पंजाब के तेपलां गांव में इस हत्याकांड को शुक्रवार रात करीब 10 बजे अंजाम दिया गया। घर में घुसे आरोपी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग नायब कौर के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि सास नायब कौर पर हमला होते देख 35 वर्षीय कुलविंद्र कौर जब बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया इससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। आरोपी ने घर में सो रहे तीनों बच्चों 12 साल की अंशिका, 9 साल के जशनदीप और 6 साल की वंशिका को भी नहीं बक्शा। 6 साल की अंशिका के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि अंशिका और जसनदीप खतरे से बाहर हैं इन्हें सबसे कम चोटें आई हैं।