{"_id":"5e35d80e8ebc3e4af74d2020","slug":"murdaer-ambala-news-knl20603729","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला जाटान में तेजधार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला जाटान में तेजधार हथियार से युवक की हत्या
विज्ञापन
नगला जाटान में मां की दवा लेने घर से निकला युवक वापस घर नहीं लौटा। उसकी अज्ञात हत्यारों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। परिजनों को बेटे का शव खून से लथपथ हालत में केसरी रोड पर देवी लाल की कोठी के पास मिला। खेतों से निकल रहे एक व्यक्ति की नजर इस शव पर पड़ी और उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक को छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया । इस मामले की सीआईए टीम जांच में जुटी हुई हैं।
प्रेम प्रसंग और जमीनी विवाद से जोड़ देखी जा रही हत्या
इस मामले में पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है लेकिन इस वारदात को प्रेम प्रसंग और जमीनी विवाद से जोड़कर माना जा रहा है। साहा थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
शनिवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने हरमीत सिंह उर्फ मीत का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर बूढ़े मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता शुगर के मरीज हैं। इसीलिए वही अपनी पिता की देखरेख के साथ खेतीबाड़ी भी देख रहा था।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
नगला जाटान के रहने वाले शेर सिंह का बेटा हरमीत सिंह 31 जनवरी की शाम को 5 बजे घर से बाइक पर सवार होकर अपनी माता के लिए दवाई लेने निकला था। लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया तो हरमीत सिंह की माता ने उसे फोन कर संपर्क किया। हरमीत सिंह बोला कि वह 5-6 मिनट में घर आ जाएगा। लेकिन हरमीत देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों को हरमीत की चिंता सताने लगी। कुछ देर बाद उनके घर पर हरियोली निवासी सोनू का फोन आया कि हरमीत सिंह उर्फ मीत केसरी रोड पर देवी लाल की कोठी के पास खून से लथ-पथ अवस्था में मिट्टी में पड़ा है। जिसके बाद परिजनों के पांव तले की जमीन खिसक गई। मृतक के पिता शेर सिंह ने बताया कि वह अपने पड़ोसी परमवीर सिंह व तेजा सिंह के साथ केसरी नगला रोड पर गया तो कुछ दूरी पर हरमीत देवी लाल की कोठी के पास मिट्टी के ढेर पर खून से लत-पथ अवस्था में पड़ा है।