फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal team reached SBI to seal the bank due to outstanding property tax

Ambala News: बकाया संपत्ति कर होने पर बैंक सील करने एसबीआई पहुंची नगर निगम टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal team reached SBI to seal the bank due to outstanding property tax
अंबाला सिटी। संपत्ति कर न देने वाले सरकारी विभागों और निजी संपत्ति कर मालिकों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम कचहरी रोड स्थित एसबीआई बैंक को सील करने के लिए पहुंची। निगम टीम की बैंक अधिकारियों के साथ काफी देर तक बातचीत चली। बैंक ने अपने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर निगम से दो दिन का समय बकाया संपत्ति भरने के लिए लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम के संपत्ति कर शाखा से हरीश छाबड़ा ने बताया कि एसबीआई बैंक पर 2010 से लेकर अभी तक करीब 29 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया था। बैंक की ओर से बीते माह 15 लाख रुपए संपत्ति कर जमा करवाया जा चुका है, जबकि 14 लाख रुपए संपत्ति कर बकाया है। बैंक की ओर से अपने उच्च अधिकारियों को भुगतान के लिए ईमेल भेजी गई है। दो दिन में बैंक की ओर से नगर निगम को भुगतान किया जाएगा। निगम की ओर से बैंक अधिकारियों को दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम की ओर से शहर में कई भवन को सील किया जा चुका है और लगातार बकाया संपत्ति कर की रिकवरी की जा रही है। निगम अधिकारी रोजाना फील्ड में भवनों को सील करने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व उनको सुनवाई के लिए नोटिस भी दिए जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
संपत्ति कर आईडी सत्यापित करने के लिए फील्ड में उतरे कर्मचारी
नगर निगम आयुक्त रोजाना अधिकारियों की बैठक लेकर बकाया संपत्ति कर जमा करवाने को लेकर निर्देश दे रहे हैं। शहर में टीम लगातार अभियान चला रही है। बुधवार को भी नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी शहर में संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए लगाई गई। शहर में करीब 1 लाख 23 हजार संपत्ति हैं। इनमें से ज्यादातर संपत्ति ऐसी हैं, जिनका सत्यापन नहीं हुआ है। इन आईडी में सर्वे में गलतियां की गई हैं। कई लोग निगम में आकर भी आईडी को सत्यापित करवा रहे हैं। निगम 1 लाख 23 हजार में से 26 हजार से ज्यादा आईडी को सत्यापित कर चुका है। इसी तरह सरकारी विभागों से बकाया संपत्ति कर लेने के लिए भी निगम नोटिस दे रहा है। सरकारी विभागों से भी रिकवरी प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed