फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Employees Union submitted memorandum

Ambala News: नपा कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal Employees Union submitted memorandum
शहर विधायक असीम गोयल के निवास पर ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी संघ के नेता, संवाद।
अंबाला सिटी। विभिन्न मांगो के लिए सोमवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्य आज रोष मार्च निकालते हुए शहर विधायक असीम गोयल के घर के बाहर पहुंचे। जहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री के नाम विधायक के पीए को अपना ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने अपने चुनावी मुद्दे में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन 2014 से अभी तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। संघ नेता रवि बिदलान ने बताया कि सरकार ने कौशल रोजगार के तहत नगर निगम, परिषद के सिवा मैन व सफाई कर्मचारियों को अभी तक कौशल विभाग में शामिल नहीं किया है। उनकी मांग है कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को भी कौशल विभाग में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

इन मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
-29 अक्टूबर 2022 और पांच अप्रैल 2023 के समझौते को लागू किया जाए।
-गुरुग्राम के कर्मचारियों को न्याय दिलवाने हेतु सरकार के छह सितंबर 2019 के पत्र के अनुसार 946 कर्मचारियों को पालिका रोल पर किया जाए एवं 2534 कर्मचारियों को सरकार के 30 जून 2022 के पत्र के अनुसार हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सभी भत्तों सहित समान काम समान वेतन दिया जाए तथा समान काम समान वेतन का लाभ लेने वाले कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए।
-पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में कार्यरत अनुबंध, हरियाणा कौशल रोजगार निगम वर्क आउटसोर्स एवं अन्य सभी प्रकार के कच्चे सफाई कर्मचारी, सीवर मैन एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का किया जाने सहित कई मांगे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed