फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Corporation's tenure ends, but old faces appear on the website

Ambala News: नगर निगम का कार्यकाल खत्म पर वेबसाइट पर दिख रहे पुराने चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's tenure ends, but old faces appear on the website
अंबाला सिटी। नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हुए एक महीना हो गया है लेकिन अब तक सरकारी वेबसाइट पर पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं। म्युनिसिपल मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने इस विषय पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग को ज्ञापन दिया है। उनका कहना है कि 13 जनवरी को सदन का पांच वर्षीय संवैधानिक कार्यकाल खत्म हो गया था। नियमानुसार, 14 जनवरी से वर्तमान कमिश्नर वीरेंद्र लाठर को बतौर प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके बावजूद निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आज भी पूर्व मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और सभी 20 वार्डों के पार्षदों की फोटो और विवरण ज्यों के त्यों लगे हुए हैं। वेबसाइट पर प्रशासक के रूप में कमिश्नर का उल्लेख तक नहीं है।
विज्ञापन

हेमंत कुमार ने बताया कि हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 में कार्यकाल स्वतः बढ़ने का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद शहर के चौक-चौराहों और गलियों में लगे सूचना-पटों और साइन-बोर्डों पर पूर्व पदाधिकारियों के नाम और पदनाम अभी भी चमक रहे हैं। बताया जा रहा है कि पद मुक्त होने के बाद भी कई पूर्व पार्षद अपनी पुरानी रबर स्टाम्प (मुहरों) का प्रयोग कर जनता के दस्तावेज अटेस्ट कर रहे हैं, जो अवैध है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर वेबसाइट अपडेट करे और सार्वजनिक स्थानों से इन साइन-बोर्डों को हटवाएं या उन पर पेंट करवाकर साफ करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed