फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal body forgets about the area after removing encroachments in the cloth market; traders' business affected.

Ambala News: कपड़ा मार्केट में अतिक्रमण हटाकर भूला निगम, व्यापारियों का काम प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal body forgets about the area after removing encroachments in the cloth market; traders' business affected.
गौरव, दुकानदार
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण की कार्रवाई के कारण स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम ने तीन दिन पहले अंबाला शहर के पुराने कपड़ा मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नाले तोड़ने की कार्रवाई की थी। तीन दिन के बाद जब शुक्रवार को बाजार खुला, तो दुकानों के आगे नाले टूटे पड़े हैं। इससे बाजार में आने-जाने वाले ग्राहकों और सामान की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधूरे काम ने बढ़ाई परेशानी
स्थानीय दुकानदार राजेंद्र ने नगर निगम की इस कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारी नाला तो तोड़कर चले गए लेकिन उसे दोबारा बनाने या ठीक करने की सुध किसी ने नहीं ली। टूटे नालों के कारण दुकानों के आगे पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। व्यापार पूरी तरह से ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं ली सुध

दुकानदार गौरव ने बताया कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नाला तोड़ने की कार्रवाई के बाद से अब तक कोई भी अधिकारी दोबारा सुध लेने नहीं आया जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुके कई हादसे, सुरक्षा नहीं
कपड़ा मार्केट में सामान रखने और चढ़ाने का काम करने वाले मनोज ने बताया कि टूटे हुए नालों की वजह से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। काम करते समय संतुलन बिगड़ने से एक-दो बार लोग इन टूटे नालों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। भारी सामान लेकर निकलते वक्त हर समय बड़ी दुर्घटना का डर बना रहता है।


एसोसिएशन ने की जल्द नालों का निर्माण कराने की मांग
होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विशाल बतरा ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों और व्यापारिक सीजन को देखते हुए इन टूटे हुए नालों का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को इस भारी परेशानी से निजात मिल सके।

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

गौरव, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed