फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Multipurpose parking equipped with boom barrier, generator will be installed soon

Ambala News: बहुउद्देशीय पार्किंग बूम बैरियर से लैस, जल्द लगेगा जनरेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose parking equipped with boom barrier, generator will be installed soon
बहुउद्देशीय पार्किंग में लगाया गया बूम बैरियर। संवाद
अंबाला। सदर क्षेत्र में बनी बहुउद्देशीय पार्किंग में बूम बैरियर की सुविधा मिलेगी जोकि स्वचलित प्रणाली से लैस है। इस सुविधा के शुरु होने से पार्किंग में खड़े वाहनों की सुरक्षा बढ़ जाएगी और बिना पर्ची कटाए और दिखाए कोई भी वाहन चालक आवागमन नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

अगर बूम बैरियर के साथ कोई भी हरकत होगी या इससे कोई वाहन टकराएगा तो तुरंत अलार्म बज जाएगा। इसी प्रकार पार्किंग में 24 घंटे बिजली की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए 125 केवीए का एक जनरेटर पार्किंग में पहुंच गया है जोकि जल्द ही स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा 250 केवीए का एक और जनसेट लगाया जाएगा जोकि पार्किंग में लगने वाली लिफ्ट को संचालित करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व गृहमंत्री के निर्देश पर नगर परिषद ने लगभग 19.38 लाख रुपये की लागत से सदर क्षेत्र में बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया था ताकि छावनी के बाजार ट्रैफिक जाम से मुक्त हो सकें और गली-मोहल्लों में वाहन खड़ा करने वाले चालक मासिक पास पर यहां सुविधा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.57 करोड़ रुपये की लिफ्ट
बहुउद्देशीय पार्किंग के दूसरे हिस्से जोकि विजय रतन चौक के पास है, पर लिफ्ट स्थापित करने का कार्य शुरु किया गया है। यहां 3.57 करोड़ रुपये की लागत से दो लिफ्ट लगाई जानी हैं। इसमें एक वाहन तो दूसरी पैसेंजर लिफ्ट है। लिफ्ट का सामान पार्किंग स्थल पर पहुंच चुका है और उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
100 से अधिक वाहन हो रहे खड़े
बहुउद्देशीय पार्किंग में बाजार आने वाले वाहन ही नहीं बल्कि वो वाहन भी खड़े हो रहे हैं जो गली-मोहल्लों में खड़े होते थे। लोगों ने इसके लिए मासिक पास की सुविधा ली हुई है। रोजाना 100 से अधिक वाहन पार्किंग में खड़े हो रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद को राजस्व की प्राप्ति भी हो रही है। यह सुविधा अंबाला छावनी के लिए एक विशेष सौगात है। अगर ऐसी ही पार्किंग छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में बन जाए तो गली-मोहल्लों में खड़े होने वाले वाहनाें से निजात मिल जाएगी और प्रशासन को भी अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी।

वर्जन
पार्किंग में आने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर बूम बैरियर लगाए गए हैं। लिफ्ट वाले रास्ते पर भी यह बैरियर लगाया जाएगा। इसके अलावा 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के मकसद से दो जनसेट लगाए जाने हैं। एक जनसेट पार्किंग में पहुंच गया है। इसके अलावा लिफ्ट सहित कुछ अन्य कार्य हैं, जोकि जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed