फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mulana village included in Mahagram

Ambala News: मुलाना गांव हुआ महाग्राम में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Mulana village included in Mahagram
मुलाना। मुलाना गांव को महाग्राम योजना में शामिल करना स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इसके तहत गांव को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस योजना के तहत नियमानुसार गांवों का विकास किया जाएगा और लोगों को शहरों की तर्ज पर सीवरेज, पीने के पानी, सड़कें व अन्य सुविधाएं मिल पाएंगी। गांव में जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की भी कई योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। बता दें कि मुलाना की आबादी 10 हजार से अधिक होने के चलते इसे योजना में शामिल किया गया है। इसलिए विभाग की ओर से बीती 13 मार्च को पत्र भी जारी हुआ है। महाग्राम योजना के अन्तर्गत मुलाना गांव में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तक पेयजल आपूर्ति होगी जोकि पहले 75 लीटर प्रति व्यक्ति थी। मुलाना में सीवरेज सुविधा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य भी होंगे। जिससे मुलाना गांव का सौंदर्यकरण भी होगा। नालियों के ओवरफ्लो से भी लोगों को निजात मिलेगी। योजना के तहत गांवों की गलियों को कुड़ा-कर्कट व गंदगी-मुक्त करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

यह बोले सरपंच
मुलाना गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया गया है। यह योजना मुलाना के विकास कार्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना के तहत गांव में बड़े विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन


प्रवीन कुमार सरपंच मुलाना गांव
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed