फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mr. Kurukshetra became Vijendra of Brara

मिस्टर कुरुक्षेत्र बने बराड़ा के विजेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mr. Kurukshetra became Vijendra of Brara
विजेंद्र सिंह बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिले खिताब के साथ खड़ा - फोटो : Ambala
बराड़ा निवासी विजेंद्र सिंह ने अपनी मस्कुलर बॉडी की बदौलत मिस्टर कुरुक्षेत्र का खिताब जीता। बॉडी बिल्डिंग का विजेंद्र इस क दीवाना है कि 2012 में जिम शुरू करने के दो साल बाद ही 2014 में अंबाला की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। बाद में कई बड़े मंच पर चंडीगढ़, मोहाली, बद्दी गया लेकिन विजेता नहीं बन सका। बार-बार तीसरे स्थान से नीचे रहने पर मिली निराशा को ही अपना हौसला बनाया। यही कारण था कि 2021 में अंबाला को छोड़कर कुरुक्षेत्र के मंच पर उतारा और ओपन कैटेगिरी में ओवरऑल खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता 9 अप्रैल को यूआईबीएफएफ फेडरेशन की ओर से ब्रह्मसरोवर के पास पंजाबी धर्मशाला में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में पहले विजेंद्र अपने वेट में ओवरऑल चैंपियन रहा फिर हरियाणा कैटेगिरी में दूसरा स्थान और बाद में हुई ओपन कैटेगिरी में मिस्टर कुरुक्षेत्र बना। अंबाला पहुंचने पर मिस्टर कुरुक्षेत्र बने विजेंद्र का स्वागत किया।
विज्ञापन

चार साल के बाद दोबारा मंच पर उतर झटका गोल्ड
विजेंद्र का कहना था कि बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत 2012 में की थी। जीएमएन कॉलेज से ग्रेजुएशन करते समय ही बॉडी बिल्डिंग की शोक हो गया था। 2014 से मिस्टर अंबाला बॉडी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल। 2015 को हांसी में हुई मिस्टर हरियाणा प्रतियोगिता में भी टॉप फाइव में अपनी जगह बनाई थी। 2016 में गोवा में होने वाली सतीश शुगर क्लासिक प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और टॉप 10 में रहे। साथ ही चंडीगढ़, मोहाली में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 2016 में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता लड़ना छोड़कर अपनी जिम इंचीज एंड पाउंड जिम शुरू कर दी थी। जहां बॉडी बिल्डरों की फौज तैयार की। अब वह दोबारा प्रतियोगिता के लिए तैयार हुआ है।
विज्ञापन

यूरोप की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगा विजेंद्र
विजेंद्र ने बताया कि वह 2021 में हिमाचल के बद्दी में होने वाली नॉर्थ इंडिया क्लासिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पांचवां स्थान हासिल कर चुका है। मिस्टर कुरुक्षेत्र के बाद अब वह यूरोप में होने वाली अक्तूबर 2021 इंटरनेशनल मिस्टर यूनिवर्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed