अंबाला। लघु उद्योग भारती के उत्तर क्षेत्र के सह-प्रभारी शुभादेश मित्तल के निवास पर रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा विशेष रूप से शामिल हुईं। बैठक में उद्यमियों ने हिस्सा लिया और सरकार की नीतियों पर चर्चा की। संवाद के दौरान उद्योगपतियों ने अपने कार्यक्षेत्र में आ रही विभिन्न व्यावहारिक परेशानियों से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे इन विषयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में अवश्य लाएंगी, ताकि उनके शीघ्र समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सके। बैठक में लघु उद्योग भारती के विनोद बंसल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष धीमान, अरुण गुप्ता, कपिल वर्मा, मगन रस्तोगी, प्रवीण जैन, संजीव आहूजा और सुभाष मित्तल ने हिस्सा लिया। संवाद