फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Movement continues, waiting for orders

आंदोलन बरकरार, आदेश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Movement continues, waiting for orders
शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान। - फोटो : Ambala
सरकार द्वारा कृषि कानूनों की वापसी का एलान कर दिया गया है। इसके बाद भी किसानों की ओर से आंदोलन जारी रखा गया है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार संवैधानिक तौर पर कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

एमएसपी को लेकर संघर्ष करने, सभी केस की वापसी की मांग व अन्य मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होनी थी। मगर, बैठक को किन्हीं कारणों से टाल दिया गया है। अब यह बैठक 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। अब किसान संयुक्त किसान मोर्चा के अगले आदेशों का इंतजार करेंगे और तब तक ऐसे ही आंदोलन को मजबूती के साथ जारी रखेंगे। इसके अलावा 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जो आदेश आएगा, पालन किया जाएगा
हम शुरुआत से ही आंदोलन से जुड़े हुए हैं। उसी का ही फल है कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े हैं। अब हमारी अन्य मांगे हैं, जिनको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद जो भी आदेश आएगा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मलकीत सिंह, प्रधान, भाकियू, अंबाला
यह जीत आधी है
एक साल के संघर्ष के बाद जीत मिली है। मगर, अभी यह जीत आधी है। पूरी जीत तब होगी जब सरकार संवैधानिक तौर पर कानून होंगे। इसके अलावा सरकार ने किसानों पर केस दर्ज किए हैं, उन सभी को वापस लेने के साथ एमएसपी की गारंटी देगी।
- गुलाब सिंह, उप प्रधान, भाकियू अंबाला।
कानूनों के संवैधानिक तौर पर वापसी का इंतजार
किसान अभी आंदोलन कर रहे हैं, हमारी सभी मांगे मानी जानी तक आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। सरकार ने अभी तक केवल एलान किया है, न कि कानूनों को संवैधानिक तौर पर वापस लिया है। उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब संवैधानिक तौर पर कानून वापस होंगे।

- बलविंद्र सिंह, किसान।
आंदोलन आधे से ज्यादा सफल
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन आधे से ज्यादा सफल हो चुका है। 27 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बैठक की जाएगी, उस बैठक में मोर्चा क्या कुछ निर्णय लेता है। आंदोलन कैसे चलाना है, उसी पर विचार करके आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
- जय सिंह, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed