फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Motorcyclist dies due to car collision

Ambala News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies due to car collision
मुलाना। नेशनल हाईवे 344 पर दोसड़का के पास एक तेज गति कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार का सिर सड़क पर लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान धीन निवासी रामपाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे रजत सैनी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रजत ने बताया कि सोमवार को वह अपने खेतों में गेंहू देखने के बाद किसी काम के लिए दोसड़का जा रहा था। उससे पहले उसके पिता 50 वर्षीय रामपाल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोसड़का की तरफ जा रहे थे। रामपाल ने धीन से आगे नेशनल हाईवे पर रॉयल ढाबे को पार किया तो एक तेज गति कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने वाला का चालक मौके पर अपनी कार को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed