{"_id":"62c3482c00dfa060a948b6cf","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-car-ambala-news-knl1135855123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-बधौली कालपी मार्ग स्थित हड़बौन चौक के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। आरोपी चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव हड़बौन चौक के निकट गांव नग्गल घड़ौली निवासी कार्तिक ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है कि दो जुलाई को शाम को लगभग पौने छह बजे वह अपनी दुकान से बाइक पर किसी को सामान देने के लिए गांव हड़बौन जा रहा था। मेरे आगे गौरव कुमार निवासी शेरपुर सुलखनी भी अपनी बाइक पर था। तभी शहजादपुर की ओर से आई एक कार चालक ने गौरव को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दुर्घटना में गौरव सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने जख्मी गौरव को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे पंचकूला के सेक्टर छह स्थित अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार्तिक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।