{"_id":"69b9b40bab79ba44a20ec071","slug":"mother-son-and-daughter-injured-in-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159854-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हादसे में मां और बेटा-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हादसे में मां और बेटा-बेटी घायल
विज्ञापन
- मंदिर से लौटते समय रहे एक्टिवा को कार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नई अनाज मंडी मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार मां-बेटे व बेटी को टक्कर मार दी। हादसा रविवार रात उस समय हुआ जब परिवार सत्संग से घर लौट रहा था। टक्कर लगते ही एक्टिवा सवार तीनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। महिला करतार नगर निवासी रजनी के पैर में फ्रैक्चर व 12 टांके लगे हैं, जबकि उनके बेटे रजत व बेटी अनु को हल्की चोटें आईं। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अस्पताल छोड़कर भाग गया कार चालक
करतार नगर निवासी रजनी (54) ने बताया कि वह सेक्टर-8 में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार रात करीब 8:30 बजे वह बेटे रजत और बेटी अनु के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कुम्हार मोहल्ला स्थित खाटू श्याम मंदिर में सत्संग के लिए गई थीं। रात करीब 10:10 बजे वह लौट रहे थे कि अनाज मंडी मोड़ पर कार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में कार चालक तीनों को सिटी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा लेकिन उपचार के दौरान मौका पाकर वह भाग गया। बेटे रजत व बेटी अनु को भी चोटें आई हैं।