फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother brought Drug for his son in jail

बेटे के लिए अफीम लेकर जेल पहुंची मां, काबू

Tue, 15 Oct 2013 05:18 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Tue, 15 Oct 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
Mother brought Drug for his son in jail
अंबाला सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अपने बेटे को अफीम पहुंचाने गई मां को जेल अथारिटी ने जेल में ही धर लिया गया।
विज्ञापन

जेल अथारिटी ने महिला के पास से 138 ग्राम अफीम बरामद की र्है। मां को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी मां पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाला सेंट्रल जेल में कुरुक्षेत्र के थानेसर में हुई डकैती में पकड़ा गया एक आरोपी अशोक कुमार बंद है, इस मामले में अशोक को उम्रकैद की सजा मिली हुई है। ये आरोपी मूल रूप से रणजीत नगर कच्ची बाजार, भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन


अशोक कुमार से मिलने के लिए उसकी मां कलावती यहां अंबाला शहर सेंट्रल जेल पहुंची हुई थी। जेल अथारिटी ने मां कलावती को जेल बंद बेटे अशोक से मिलने की अनुमति दे दी थी। लेकिन बेटे से मिलने से पहले मां को जेल अथारिटी को अपनी तलाशी देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बस, जेल कर्मचारी जब कलावती की तलाशी ले रही थी, तभी उसके पास से एक पुड़िया निकली। जिसमें 138 ग्राम अफीम मौजूद थी।

इसकी सूचना तुरंत जेल अथारिटी के अफसरों को दी गई। जेल अफसरों ने बलदेव नगर पुलिस को इस बारे में सूचना दी और स्थानीय पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है।


स्मैक समेत चंडीगढ़ निवासी काबू

ंबाला। चंडीगढ़ के सेक्टर 29 बी का रहने वाले एक व्यक्ति को अंबाला पुलिस ने स्मैक तस्करी में काबू कर लिया है।  पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ का रहने वाला रणजीत सिंह यहां अंबाला शहर में आकर स्मैक की सप्लाई करता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चंडीगढ़ हाईवे पर अंबाला शहर में काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed