फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother and daughter dies in road accident in Ambala

मां-बेटी की मौत: अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ट्राले ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, शादी से लौट रही थी दोनों

Thu, 30 Jan 2025 08:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 30 Jan 2025 08:19 PM IST
सार

ट्राले की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार की शादी में गई थी। स्कूटी से लौटते समय अंबाला-जगाधरी हाईवे ओवरस्पीड ट्राले ने उन्हें कुचल दिया। 

विज्ञापन
Mother and daughter dies in road accident in Ambala
मृतक मां-बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित मिट्ठापुर समलेहड़ी मोड़ पर वीरवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। हादसा दोपहर बाद लगभग चार बजे हुआ है। यहां एक एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा व बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक्टिवा सवार महिला व उसकी बेटी की कुचले जाने पर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान काकरु निवासी कुसुम और उसकी बेटी 19 वर्षीय चारु शर्मा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के शव को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। दोनों मां-बेटी रिश्तेदार की शादी से लौट रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक चारु अपनी मां कुसुम को लेकर एक्टिवा पर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए एक पैलेस में गई थी। दोनों वहां से लौट रही थीं। वापस लौटते समय वह पतरेहड़ी मोड़ पर पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार ट्राले ने मोड़ काटते हुए उनकी एक्टिवा और एक बाइक को पिछले टायरों की चपेट में ले लिया था। दोनों मां-बेटी के ऊपर से ट्राले का टायर गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की एक छोटी बेटी मिनाक्षी भी है। जबकि मृतक 19 वर्षीय चारु अंबाला सिटी के पॉलिटेक्निक में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed