फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than 150 electricity workers will be active in the city division on Diwali

दिवाली पर सिटी डिविजन में सक्रिय रहेंगे 150 से ज्यादा बिजली कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
More than 150 electricity workers will be active in the city division on Diwali
अंबाला। बिजली निगम ने दिवाली को रोशन बनाए रखने के लिए सुचारु रूप से बिजली सप्लाई के लिए योजना तैयार की है। बिजली निगम कर्मी राइडर व गाड़ी में पुलिस की तरह गश्त पर रहेंगे। वहीं दमकल, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग सतर्क रहेगा। बाकायदा इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी हुए हैं। सिटी डिविजन में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 150 से ज्यादा कर्मचारी दिवाली पर मुस्तैद रहेंगे। निगम ने कर्मचारियों की शिफ्ट वाइस ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

सिटी बिजली निगम के एक्सईएन सुखबीर सिंह ने बताया कि एक शिफ्ट में छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। दिवाली को लेकर 25 अक्तूबर तक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम या अधिकृत नंबरों पर शिकायत आते ही त्वरित बिजली सप्लाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले ही तारों के पास से ट्री कटिंग कर दी गई है और मुख्य बिजली लाइनों की रिपेयर भी की है। सर्दी शुरू होने से अभी बिजली खपत भी कम ही रहेगी। किसी कारणवश अगर कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली बाधित होती है तो बिजली निगम ने इसके लिए ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी तैयार कर लिए हैं। यह ट्रांसफार्मर दोपहिया की ट्रॉली पर रखे गए हैं। इन ट्रांसफार्मर को किसी भी जगह दिक्कत आने पर टेंपरेरी तौर पर लगाया जाएगा, ताकि तुरंत बिजली को चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed