फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mission Buniyaad: Candidates took the exam with enthusiasm

मिशन बुनियाद : अभ्यर्थियों ने उत्साह दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad: Candidates took the exam with enthusiasm
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को बुनियाद योजना के तहत लेवल-3 के लिए परीक्षा ली गई। जिसमें लेवल-2 पार करने वाले 249 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए जिले के विद्यार्थियों का सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया था। बुनियाद योजना को लेकर जिलास्तरीय कार्यक्रम भी करवाया गया था।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बुनियाद योजना के पिछले साल के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए पीटीएम की गई। विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम करवाया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने की जबकि मुख्यातिथि एसडीएम सोनू राम रहे। वहीं अतिरिक्त डीईईओ धर्मेंद्र, डीएमसी कर्णवीर सिंह राठी, मिशन बुनियाद संस्थापक नवीन मिश्रा, निदेशक प्रदीप सेंसनवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीएसएस विशाल सिंघल रहे। बता दें कि जिले में मिशन बुनियाद के पांच सेंटर चले रहे हैं। जिसमें कुल 116 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि एसडीएम सोनू राम ने दोनों चरण पार करने पर विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के बारे बताया गया। इस कार्यक्रम का नाम कठिनाइयों का उत्सव रखा गया। इस दौरान प्रदीप ने कहा कि मुसीबत से घबराने वालों को कभी मंजिल नहीं मिलती है। इसके लिए संघर्ष व त्याग करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मिश्रा ने विद्यार्थियों को अंकों के पीछे न दौड़कर वास्तविक शिक्षा व ज्ञान अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया। वहीं हरियाणवीं संस्कृति व परंपराओं का जलवा मंच पर बिखेरा। नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेष विशाल सिंघल ने बताया कि बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। इस परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना है। तीसरा चरण पास करने वाले विद्यार्थियों का बुनियाद योजना के तहत दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed