{"_id":"ca45a0fe86dc56decd09312a8c8c7b07","slug":"minor-misconduct-accused-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुराचार, आरोपी को जेल
अमर उजाला,अंबाला
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपों के चलते मामला दर्ज किया गया। आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित किशोरी दो माह की गर्भवती और गर्भपात के लिए आरोपी ने कथित तौर पर इंजेक्शन भी लगाया। गंभीर हालत के चलते किशोरी को कैंट के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार महेश नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि युवक ने करीब चार माह डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को उसके मां व भाई को जान से मारने की धमकी दी।
उधर, पुलिस का कहना है कि किशोरी ने यह भी बताया कि वह दो माह की गर्भवती थी, जबकि आरोपियों ने उसे गर्भपात का इंजेक्शन भी लगाया। इसक बाद उसे की हालत बिगड़ गई और परिजन उसे लेकर कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि वह भ्रूण की जांच भी करवाएगी।