फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij visits hospital on oxygen support, boosted warrior who got co-vaccine

ऑक्सीजन सपोर्ट पर अस्पताल पहुंचे मंत्री अनिल विज, बढ़ाया कोवैक्सीन लगवाने वाले योद्धाओं का हौसला

Sun, 17 Jan 2021 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Minister Vij visits hospital on oxygen support, boosted warrior who got co-vaccine
नागरिक अस्पताल पहुंचे मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे संवाद के बाद अंबाला के चार सेंटरों पर कोवैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ। दोपहर डेढ़ बजे खुद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपनी खराब तबीयत के बावजूद ऑक्सीजन सपोर्ट पर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे और कोवैक्सीन लगवाने वाले योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया का जायजा लेने के बाद मंत्री विज बोले कि हिंदुस्तान के लिए यह शुभ दिन है। देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि जहां बड़े-बड़े देश यह काम नहीं कर सके, उन्होंने वैक्सीन तैयार की है मैं उन्हें सैल्यूट करना चाहता हूं। उन्होंने साफ कहा कि केवल एक डोज लगवाने के बाद खुद को सुरक्षित न समझें, यह कोर्स 42 दिन का है। इस दौरान भी मंत्री विज को पल्स मीटर लगाकर जांचा गया। करीब आधा घंटा रहने के बाद वह लौट गए। 
विज्ञापन


बता दें कि सबसे पहला टीका छावनी के नागरिक अस्पताल में अंबाला सीएमओ डॉ. कुलदीप ने लगवाया तो दूसरा टीका स्वीपर रोशनी को लगाया गया। इसके अलावा पंजोखरा, शहजादपुर और मुलाना एमएम अस्पताल में 400 लोगों को वैक्सीन लगी। विभाग के अनुसार सेना को भी उन्होंने वैक्सीन पहुंचा दी थी और आज ही वह भी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। उधर, शहजादपुर में वैक्सीन लगाते ही आशा वर्कर रूखसान को बेचैनी होने लगी। आनन-फानन में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को संभाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed