फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij takes dig at Rahul Gandhi attacking constitutional institutions part of opposition's campaign

अंबाला: मंत्री विज का राहुल गांधी पर तंज, बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना विपक्ष के अभियान का हिस्सा बना

Sat, 26 Sep 2026 02:27 PM IST
Naveen एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sat, 26 Sep 2026 02:27 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी कभी ईडी, कभी सीबीआई तो कभी भारत निर्वाचन आयोग को कठघरे में खड़ा करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों और संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाना अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
Minister Vij takes dig at Rahul Gandhi attacking constitutional institutions part of opposition's campaign
अनिल विज, ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं की साख गिराने का गंभीर आरोप लगाया है। अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रतिष्ठित और स्वतंत्र जांच एवं चुनाव एजेंसियों पर लगातार उंगली उठाना राहुल गांधी के एक सोचे-समझे राजनीतिक अभियान का हिस्सा बन चुका है।

विज्ञापन


हार से हताश होकर संस्थाओं पर फोड़ रहे ठीकरा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कभी ईडी, कभी सीबीआई तो कभी भारत निर्वाचन आयोग को कठघरे में खड़ा करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों और संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाना अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष द्वारा साधे जा रहे निशानों पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि विपक्षी दल और राहुल गांधी इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि देश की जनता चुनावों में उन्हें बार-बार नकार चुकी है। जनता का समर्थन खो चुकी पार्टियां अब अपनी चुनावी विफलताओं का ठीकरा संस्थाओं पर फोड़ने की कोशिश कर रही हैं।


चुनाव आयोग कर रहा अपना संवैधानिक काम
अनिल विज ने कहा कि चुनाव आयोग का प्राथमिक और संवैधानिक दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि देश में निष्पक्ष, पारदर्शी और सही तरीके से मतदान हो। आयोग बिना किसी दबाव के अपनी तय प्रक्रिया के तहत अपना काम कर रहा है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए उस पर अनर्गल आरोप मढ़ना देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed