फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij got angry after seeing the occupation of the bus station, reprimanded the GM

Ambala News: बस अड्डे पर कब्जा देख बिफरे मंत्री विज, जीएम को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Minister Vij got angry after seeing the occupation of the bus station, reprimanded the GM
अंबाला। पिछले लंबे समय से छावनी बस अड्डे पर अनियमितताओं का आलम बना है। सोमवार को हरियाणा के नवनियुक्त ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज दोपहर को अचानक अंबाला छावनी बस अड्डे पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

यह देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान कई कमियां पाए जाने पर उन्होंने मौके पर ही बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को निलंबित करने के निर्देश जारी किए और रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा को जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी बस स्टैंड पर मिली अनियमितताओं की सीनियर आईएएस अधिकारी से जांच कराई जाएगी और दुकानों के टेंडर और अन्य मामलों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अड्डा इंचार्ज पर गिरी गाज



बार बार सीवरेज ब्लॉक होने, दुकानदारों की ओर से निर्धारित जगह से आगे सामान रखकर किया अतिक्रमण, शौचालय में सफाई नहीं होने, साइन बोर्ड फटा होने, शौचालय की स्थिति खराब होने, पीने के पानी की सही व्यवस्था ठीक नहीं होने, बस स्टैंड परिसर में पंखे बंद होने, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था ठीक न होने, नारायणगढ़ की और जाने वाली बसों के समय पर चलने व अन्य समस्याएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




काउंटर समय को डिजिटल करने के निर्देश

परिवहन, श्रम और उर्जा विभाग मिलने के बाद एक्शन मोड में आए मंत्री अनिल विज ने सबसे पहले उन्होंने पूछताछ काउंटर में बसों के आने-जाने के समय की हालत को देख डिजिटल करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर अलॉट किए गए खान-पान के काउंटरों पर दुकानदारों की ओर से सामान को निर्धारित सीमा से आगे रखा हुआ था। यह देख परिवहन मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने परिवहन अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाने-पीने के सामान के नमूने लेकर उनकी जांच के निर्देश भी दिए तथा दुकानों के बाहर रखे सामान को इंपाउंड करने के निर्देश दिए।


शौचालय में सफाई तक नहीं

परिवहन मंत्री अनिल विज ने शौचालय में बदबू व गंदगी मिलने तथा पीने के पानी के पास गंदगी मिलने पर उन्होंने बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके बाद परिवहन अधिकारियों ने तर्क दिया कि सीवरेज ब्लॉक होने की वजह से यहां गंदगी है, जिस पर अनिल विज ने कहा कि यदि गंदगी थी तो इसकी सफाई के लिए क्यों नहीं कहा गया। वहीं निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में साइन बोर्ड फटा मिला। उन्होंने अधिकारियों से इसके बारे में पूछता तो उन्होंने बताया कि यह बोर्ड आंधी में फट गए थे, इस जवाब से मंत्री विज खफा हो गए और कहा कि यदि आंधी में साइन बोर्ड फटे थे तो बाद में इन्हें ठीक क्यों नहीं करवाया गया। वहीं बस स्टैंड में बसों के खड़े होने के लिए काउंटर बने हुए हैं, लेकिन ज्यादातर बसें काउंटरों पर न लगकर बीच में ही खड़ी मिली, यह देख मंत्री विज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में कोई बस चालक बस को काउंटरों पर न खड़ी कर आगे खड़ा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं कुछ छात्राओं ने बसों के समय को लेकर अपनी समस्याएं बताई, जिसे लेकर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया निरीक्षण के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी बस स्टैंड से दिल्ली तक बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस चालक व यात्रियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed