{"_id":"6ad7cdc095b0edbc2105ea1d","slug":"minister-krishna-bedi-attacks-congress-ambala-news-c-36-1-amb1002-171581-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हमला
विज्ञापन
साहा। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने साहा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पार्टी के नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंके जाने को लेकर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस नेताओं को विकास कार्यों के समय भी जनता के बीच मौजूद रहना चाहिए। बेदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को नायब सैनी के नाम का फोबिया हो गया है और आने वाले लंबे समय तक उन्हें इससे जूझना पड़ेगा।
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह बताना चाहिए कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों के दौरान कितने सक्रिय रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब विकास कार्यों की बात आती है, तब विधायक और सांसद नजर नहीं आते, लेकिन विरोध प्रदर्शन और पुतले फूंकने के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने खिलाफ लगने वाले गुमशुदगी के पोस्टरों पर भी ध्यान देना चाहिए।