फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Anil Vij inaugurated the sewerage treatment plant

Ambala: 15 हजार घरों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, मंत्री अनिल विज ने ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्धाटन

Sun, 08 Jun 2025 07:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 07:22 PM IST
सार

10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुभारंभ किया। इस प्लांट से 15 हजार घरों को सुविधा मिलेगी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Minister Anil Vij inaugurated the sewerage treatment plant
मंत्री अनिल विज ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्धाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बब्याल में 15 करोड़ रुपए की लागत से 10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्धाटन रविवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया। उन्होंने बताया कि यह ट्रीटमेंट प्लांट कई कॉलोनियों में करीब 140 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से जुड़े 15 हजार घरों को सीवरेज सुविधा पहुंचाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आधुनिक एसबीआर तकनीक पर तैयार किया गया है जोकि भविष्य के 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस ट्रीटमेंट प्लांट से पानी ट्रीट होने के बाद इसे पास टांगरी नदी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इन कॉलोनियों को मिलेगी सुविधा

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बब्याल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू होने से टुंडला मंडी, कलरहेड़ी, डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर ए, बी, सी व डी के अलावा बाले का नगला, डिफेंस इन्कलेव, बोह, आनंद नगर, दलीपगढ़, बब्याल, कृष्णा नगर, श्याम नगर, अर्जुन नगर, वशिष्ठ नगर व अन्य कॉलोनियों को सुविधा पहुंचाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां-जहां पर सीवरेज लाइन बिछ चुकी है, वहां के लोग अपने घरों का सीवरेज कनेक्शन लें, तभी इस परियोजना का लोगों को फायदा मिलेगा और उनकी मेहनत भी सफल होगी।
विज्ञापन


सीवरेज लाइन पर खर्च होगा 341 करोड़ रुपये 

कैबिनेट मंत्री  विज ने कहा कि कलरहेड़ी से लेकर मच्छौड़ा तक 341 करोड़ रुपये की लागत से 370 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्य के तहत अधिकतर सीवरेज पाइप लाइन बिछ चुकी हैं और जो शेष बची हैं, वह भी जल्द बिछ जाएंगी। सीवरेज लाइन के बिछने से शहर को गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बब्याल में ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है जबकि 12 क्रॉस रोड, मच्छौड़ा और गांव खुड्डा में भी जल्द ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed