{"_id":"6928b040b2e644187e0732da","slug":"minister-anil-vij-heard-the-problems-and-summoned-the-sho-ambala-news-c-36-1-amb1002-153763-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंत्री अनिल विज ने सुनीं समस्याएं, एसएचओ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंत्री अनिल विज ने सुनीं समस्याएं, एसएचओ तलब
विज्ञापन
एसएचओ से बात करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अपने आवास पर लोगाें की समस्याएं सुनीं। इस दौरान छावनी के हाउसिंग बोर्ड निवासी दंपती ने मंत्री विज को अपनी शिकायत दी थी। दंपती ने बताया कि उनकी बेटी गत शाम कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उनकी बेटी का पीछा किया और गाली-गलौज की।
इस पर युवती ने माता-पिता को फोन कर मौके पर बुला लिया। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने डायल 112 को कॉल कर मौके पर पुलिस बुलाई, इससे पहले ही युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह रात में सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे तो वहां भी 15 युवक इकट्ठा हो गए जोकि उन्हें गोलियां मारने की धमकी दे रहे थे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को मौके पर तलब किया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री विज ने कहा कि मैं अपने शहर में ये नहीं होने दूंगा, लड़कियां शहर में आ-जा न सकें, ये मेरे और तेरे लिए मरना है। उन्होंने कहा जिन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए और मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश के बाद शाम को अंबाला कैंट थाना पुलिस ने छात्रा को परेशान करने वाले युवक मुकुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान बिजली, मारपीट व अन्य शिकायतें आईं जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मच्छौंडा गांव निवासी महिला ने अपने घर में पीने के पानी का कनेक्शन लगाने में हुई देरी के बारे में युवकों की ओर से रोडवेज कार्यशाला में कुछ वर्ष पहले अपरेंटस करने के बावजूद मेहनताना नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आईं।