फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minimum temperature reaches 5.5 degrees Celsius, cold wave wreaks havoc

Ambala News: न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री, शीतलहर से हाल बेहाल

Sun, 11 Jan 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 11 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reaches 5.5 degrees Celsius, cold wave wreaks havoc
अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद
अंबाला सिटी। मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी धूप निकलने से गर्माहट मिल रही है तो कभी शीतलहर सता रही है। पिछले दो दिन से ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। रविवार को भी सुबह शीतलहर ने बेहाल किया। सुबह 11 बजे तक ठंडी हवा ने कंपकपाया, जिससे ठंड बढ़ गई। इसके बाद धूप निकलने से ठंड से हल्की राहत मिली। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने के साथ ही शीतलहर ने बेहाल किया। इसी तरह न्यूनतम तापमान अभी तक सीजन में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, दिन के साथ ही रातें ज्यादा ठंडी होने लगी हैं।
विज्ञापन

अलसुबह और देर रात में हल्की से मध्यम धुंध छाने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान राज्य में अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से शीत हवा चलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से ऐसे कम ज्यादा हो रहा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 जनवरी 16.9 9.2

6 जनवरी 13.2 8.3
7 जनवरी 10.9 8.4

8 जनवरी 11.6 8.6

9 जनवरी 15.8 6.4
10 जनवरी 17.0 6.0
11 जनवरी 14.4 5.5

धूप निकलने के बाद भी शीतलहर का सितम नहीं हो रहा कम
पिछले कई दिनों से घना कोहरा कम पड़ा रहा है, जबकि सूखी ठंड बेहाल कर रही है। घर से बाहर निकलते ही हाथ व पांव सुन्न हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत आती है। ठंड ज्यादा बढ़ने से लोग बाहर सैर भी कम ही कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से लगातार धूप निकल रही है। धूप निकलने के बाद भी शीतलहर का सितम कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला दिल्ली राजमार्ग  पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग  पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग  पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग  पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग  पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर कोहरे के दौरान लाइट ऑन कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed