फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Millions cheated by giving fake receipts

बिजली निगम कार्यालय में काउंटर लगाकर जमा किए बिल, फर्जी रसीद देकर ठगे 1 लाख 21 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:33 AM IST
विज्ञापन
Millions cheated by giving fake receipts
नारायणगढ़। पुलिस ने उपभोक्ताओं के बिजली के बिल की राशि हड़पने के मामले में एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के एसडीओ अजीत सिंह ने थाना नारायणगढ़ में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उनके विभाग ने एक निजी कंपनी को बिजली के बिल जमा करने का ठेका दिया हुआ था। उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा करने के लिए उक्त कंपनी के कर्मचारियों ने बिजली विभाग के कार्यालय में अपना काउंटर लगाया हुआ था। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के कर्मियों ने 18 उपभोक्ताओं से बिलों की राशि लेकर उनको झूठी रसीद देकर 1,21,725 रुपये का गबन किया है। इसका पता उपभोक्ताओं के पास गये नये बिल में पिछली राशि जुड़कर आने के बाद पता चला है। जिन उपभोक्ताओं के साथ यह धोखाधड़ी हुई है उनमें हरिकृष्ण खेड़की जट्टान, कुलदीप सिंह बाकरपुर, महेश कुमार बरसूमाजरा, मुल्खराज भूड़, राजिंद्र कुमार हड़बौन, फूल सिंह आजमपुर, नरिंद्र कुमार कुराली, जगदीश चंद बुढ्ढाखेड़ा, मनु राम भूड़, तारा चंद लौटों, रविंद्र कुमार भूरेवाला, रत्न लाल कुराली, ईश्वरी देवी नारायणगढ़, उदय भान डैहर, सोमनाथ नारायणगढ़ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed