फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Meritorious students honored in Bhavishya Jyoti program will get 10 thousand rupees each

Ambala News: भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored in Bhavishya Jyoti program will get 10 thousand rupees each
अंबाला। दसवीं और बारहवीं के 125 मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह घोषणा ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने की। वे अमर उजाला की ओर से जीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित भविष्य ज्योति-2025 में बतौर मुख्य अतिथि माैजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशीर्वाद दिया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इन सभी विद्यार्थियों को 12.50 लाख रुपये (10-10 हजार रुपये प्रति मेधावी) की सम्मान राशि अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आज आदमी अपना अधिकतर समय टीवी पर पूरे संसार को देखने में बिताता है और जो वह देखता है उसी पर प्रतिक्रिया देता है। नई पीढ़ी मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर में खो गई है। यदि हमें अपनी युवा पीढ़ी को सुधारना है तो मोबाइल और टीवी का सीमित प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

आज चरित्र निर्माण करने वाले समाज की जरूरत

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले गली-मोहल्ले में लोग शाम एक-दूसरे के साथ बैठ बातें करते थे। आज ऐसा देखने को नहीं मिलता। आज हमें ऐसे लोगों और समाज की जरूरत है जो लोगों के चरित्र का निर्माण कर सकें। जो उस दिशा में ज्ञान दे सकें कि यह-यह करने से आप सुखद जीवन जी सकते हैं और दूसरों के जीने के लिए रास्ते बना सकते हैं। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री अनिल विज ने बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed