फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Meritorious children honored in family reunion function

Ambala News: पारिवारिक मिलन समारोह में मेधावी बच्चे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Meritorious children honored in family reunion function
शहर के अग्रवाल भवन में भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा की ओर से आयोजित पारिवारिक मिलन समार
अंबाला सिटी। शहर के अग्रवाल भवन में भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, समय प्रतिबद्धता पुरस्कार, परिषद् परिवार के 10वीं व 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया और फन गेम्स कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सह संरक्षक दीपक राय आनंद, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, डॉ. किरण आंगरा, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, गीता मेंहदीरत्ता, मीनू एबट ने दीप प्रज्वलन एवं महिला मंडल की ओर से वंदे मातरम् गाकर किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से प्रांतीय संरक्षक अनुज अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूजा अग्रवाल ने भाग लिया। मंच संचालन शाखा सचिव राकेश मक्कड़ ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दो बहनों अमीशा और अमृता ने युगल नृत्य से की। इसके बाद अचिंत्य के पंजाबी भांगड़ा, अनवी के अर्ध शास्त्रीय और वामशी के धार्मिक गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सरोज अग्रवाल ने भजन, प्रियंका अग्रवाल ने गीत, विनोद जांगड़ा ने गीत व दिनेश कांत जिंदल ने आर्ट ऑफ लिविंग बाबत वक्तव्य पेश किया।
विज्ञापन

परिषद् परिवार के आठ बच्चों को 10 वीं 12 वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सह संरक्षक दीपक राय आनंद ने परिषद् के सूत्रों व कार्यप्रणाली सहित प्रेरक संबोधन दिया। राष्ट्रीय गान के साथ समारोह समापन और महिला मंडल द्वारा फन गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाखा के प्रैस सचिव श्रीकृष्ण सैनी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अग्रवाल भवन में भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा की ओर से आयोजित पारिवारिक मिलन समार

शहर के अग्रवाल भवन में भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा की ओर से आयोजित पारिवारिक मिलन समार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed